देखिए Goa की Special होली, देश ही नही विदेशों से भी आते है सैलानी



गोवा की होली बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती हैं और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक होली के त्यौहार का लुत्फ उठाने के लिए गोवा शहर आते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। होली गोवा का बहुत ही खूबसूरत और बड़ा त्यौहार हैं। पणजी में इस त्यौहार पर एक बड़ी परेड का आयोजन शिगमोत्सव समिति के द्वारा किया जाता हैं।




गोवा के खूबसूरत बीचों पर हिन्दू धर्म, इसाई धर्म के अलावा भी विभिन्न धर्म और समुदाए के लोगो द्वारा रंग-विरंगे रंगों के साथ मनाया जाता हैं। हिन्दू धर्म के लोग होली के अवसर पर मंदिरों में भी पूजा अर्चना करने के लिए जाना पसंद करते हैं। होली का त्यौहार पूरे भारत वर्ष में धूम धाम से मनाया जाता हैं, लेकिन मथुरा वृदावन की होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं, इसे “लठ मार होली” भी कहते हैं। लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से गोवा की रंगीन होली पर नजर डालेंगे जो पर्यटक को बहुत अधिक पसंद आती हैं। तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।




गोवा की होली में क्या खास हैं
गोवा की होली देश के अन्य हिस्सों की होली से अलग और आकर्षित होने की वजह यहां के खूबसूरत बीच भी है। होली के त्यौहार पर देश के पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों भी जमकर मस्ती करते हुए रंग-बिरंगे-रंगों में रंगने का आनंद लेते हुए देखा गया हैं। होली के त्यौहार पर (Holi Festival Of Colors) रंग, संगीत, पूल पार्टी, डीजे पार्टी और डांस के साथ शानदार जश्न और पार्टियों (Holi Parties In Goa 2021) का मजा लिया जाता हैं।




होली के त्यौहार पर गोवा के खूबसूरत कैलांगुट बीच, अरामबोल बीच, कैंडोलिम बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, पोंडा बीच, वागाटोर बीच, मापुसा बीच के अलावा भी अन्य बीच और स्थानों पर होने वाली भय पार्टियों में आप शामिल हो सकते हैं। वसंत के त्योहारों को गोवा में शिगमो के रूप में जाना जाता हैं और यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। गुलाल और रंग-बिरंगे रंगों का बहुत ही खूबसूरत नजारा गोवा में देखने को मिलता है।




गोवा में होली का महत्व
होली का त्यौहार अपने साथ खुशी, समृद्धि और भाई चारे का प्रवेश लेकर आता हैं। कहते हैं कि होली का त्यौहार ऐसा हैं, जिस दिन दुश्मन भी अपनी दुश्मनी भूलकर एक दूसरे से गले लग जाते हैं। यह त्यौहार परम्पराओं के अनुसार उम्र में छोटे लोग अपने से बड़े और परिजनों के पैर छू कर आशीर्वाद लेते है।




छोटे-छोटे बच्चे रंगीन पानी में खेलने और एक दूसरे को रंग लगाने का काम करते हैं। पूर्णिमा की रात लोग लकड़ी को एकत्रित करते है और उस जगह पर ले जाकर रख देते हैं जहां अगले दिन सुबह होलीक ज्वलित की जाती हैं। इस अग्नि को होलिका दहन के नाम से जाना जाता हैं। होलिका अग्नि को अंधकार के दहन और खुशहाली के आगमन के जश्न के रूप में देखा जाता हैं। होलिका दहन के साथ ही शुरू हो जाता हैं होली का रंगा-रंग माहौल। गोवा में होली का बहुत अधिक महत्व हैं और लोग इस इस त्यौहार का जमकर स्वागत करते हैं।




गोवा की होली में रंगों का आकर्षण
गोवा की होली में लोग अपनी उम्र को भूल कर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर इस रंग भरे त्यौहार पर रंगों को आनंद लेते हुए नजर आते हैं। अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ रंग, पाउडर (Holi Powder), गुलाल के अलावा भी विभिन्न प्रकार के रंग में रंग जाते हैं।




आधिकांस युवा पानी में डूबते हुए देशी विदेशी म्यूजिक पर डांस करते हुए नजर आते हैं। विदेशी पर्यटकों (Foreigner Tourist) की मौजूदगी होली के त्यौहार का मजा और दुगना कर देता हैं। छोटे बच्चे पिचकारियों और गुब्बारों में रंग भर कर होली उत्सव का भर पूर मजा लेते हैं। सूखे रंग और पाउडर का भी बहुत अधिक मात्र में उपयोग किया जाता है।




गोवा की होली में परेड
गोवा में होली के उत्सव पर कई लोग उत्साह पूर्ण ढंग से ढोल, गिटार और शानदार संगीत बजाते हैं। गोव में होली फेस्टिवल में लाइव डीजे और संगीतमय का आयोजन किया जाता हैं। ग्रेड परेड का आयोजन भी किया जाता हैं और कोलवा बीच की तरह मोज मस्ती का माहौल बना दिया जाता है। यह त्यौहार मार्च (Goa March Festival) के महीने में मनाया जाता हैं।




गोवा की होली में दावत
गोवा में होली के दिन दावतों का आयोजन किया जाता हैं। दरअसल सभी लोग मिलकर उत्सव की समाप्ति पर दावत की व्यवस्था करते है। इस दावत में पारंपरिक गोवा की ठंडाई, मिठाई , भांग, तले हुए चट-पटे खाद्य पदार्थ और ठंडा पेय पदार्थ भी परोसा जाता हैं। लोगो को होली खेलने और दावत में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।




होली क्यों मनाई जाती हैं
होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। क्योंकि इस दिन राक्षस राज्य हिरण्यकश्यप के आदेश पर उनके ही पुत्र प्रहलाद को जोकि भगवान विष्णु का परम भक्त था, आग में जला देने का आदेश दिया गया। लेकिन वरदान के वावजूद भी हिरण्यकश्यप की बहन होलिका जब प्रहलाद को आग में लेकर बैठी तो वह खुद ही जल गयी और प्रहलाद आग से सुरक्षित बाहर निकल आए। उसी दिन से होली के त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।



गोवा कैसे पहुंचे
यदि आप गोवा की होली मनाने के लिय गोवा जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि गोवा जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच जायेंगे। गोवा सभी तरह की संचार व्यवस्था से संपन्न हैं। साथ ही साथ सड़क मार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं।



Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *