कांटी। राजद ने जहरीली शराब से हुई मौत मामले में दोषियों पर हत्या का केस दर्ज करने व मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता व विधायक इसरायल मंसूरी ने मंगलवार की शाम मृतकों के परिवार वालों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
![]()

![]()
![]()
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार एक तरफ शराबबंदी कर दूसरी तरफ जहरीली शराब की बिक्री करा रही है। एक साल के भीतर जिले में जहरीली शराब से लगभग 40 लोगों की मौत हो चुकी है। विधायक ने कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर पूरी तरह फेल है।
![]()
![]()
बड़े शराब धंधेबाजों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। छोटे लोग इसके शिकार हो रहे हैं। मौके पर सुरेन्द्र राय, जनार्दन ठाकुर भी थे।





INPUT: Hindustan
