आत्महत्या से पहले इंस्टा पर Live थीं आकांक्षा दुबे, रोती दिखाई दी एक्ट्रेस, देखिए वायरल वीडियो…



भोजपुरी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल भोजपुरी अदाकारा और मॉडल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सोमेंद्र होटल के कमरे में खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि बीती रात शूटिंग करने के बाद वो होटल गई। जिसके बाद आज उन्हें मृत पाया गया।



हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि आकांक्षा दुबे ने सुसाइड किया है? या फिर इसके पीछे कुछ और कारण है। वहीं एक्ट्रेस की सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है साथ ही साथ मामले की जांच में जुट गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो रही है। जिसमें आकांक्षा दुबे फैंस के साथ लाइव आई थी। इस वीडियो क्लिप में आकांक्षा रोते हुए नजर आ रही है।



हालांकि वीडियो पुराना है या नया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ACP वाराणसी ज्ञानप्रकाश राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रूम नंबर 105 में एक्ट्रेस ने फांसी लगा ली है। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीक होता है।



आकांक्षा के परिवारवालों को सूचना दे दी है। आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे यूपी के भदोही जिले की रहने वाली थी। महज 25 साल की उम्र में भोजपुरी एक्ट्रेस ने कई मुकाम को हासिल कर लिया था।



उधर आकांक्षा दुबे के आत्महत्या को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर हर कोई शॉक्ड में है कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी अक्सर वो रील्स पोस्ट करती रहती थी उनकी इंस्टा पर अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने TikTok के जरिए की थी।



Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *