Bihar की नदियां मचाएंगी तांडव ? बाल्मिकी नगर बराज से छोड़ा गया हजारों क्यूसेक पानी

गोपालगंज में बाढ़ पूर्व बांध की सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। अहिरौली दान से टंडसपुर तक बांध की सुरक्षा को लेकर लगातार जायजा लिया जा रहा है। विभिन्न बांधों पर इसी बैग पैक को रखा जा रहा है ताकि किसी भी परिस्थिति में बांध को सुरक्षित रखा जा सके। जल संसाधन मंत्री संजय झा गुरुवार को गोपालगंज पहुंचेंगे इस दौरान वह अहिरौली धाम से पतहरा छरकी समेत विभिन्न बांधों का जायजा लेंगे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई दिशा निर्देश देंगे।

गोपालगंज जिला बाढ़ प्रभावित इलाका माना जाता है। यहां गंडक नदी जब उफान पर होती है,तो कई एकड़ में लगे फसल और किसानों की जमीन को अपने आगोश में ले लेती है। जिसको देखते हुए जल संसाधन विभाग की ओर से बाढ़ के पूर्व बांध की सुरक्षा को लेकर कार्य जोरों पर है। विभाग की ओर से किए गए कार्यों का जायजा लेने सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा गोपालगंज जिले के बांधो का जायजा लेने पहुंचेगे।

मंत्री कुचायकोट के अहिरौली दान से लेकर पतहरा छरकी का निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही अधिकारियों को कई दिशा निर्देश देंगे। इस संदर्भ में एसडीओ ओसामा बारसी ने बताया कि बाढ़ पूर्व बांध की मजबूरी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाल्मिकी नगर बराज से 30 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है। स्थिति सामान्य है।

INPUT: bhaskar.com

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *