मुजफ्फरपुर में फिर ‘ठाएं-ठाएं’, युवक को गोली मा’र अपराधियों ने लूट ली बाइक

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने लूट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए। आनन-फानन में युवक को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र का है।

 

बसतपुर गांव निवासी मो. बदररूदीन के 28 वर्षीय पुत्र मो. हिदय तुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के एक शोरूम में काम करते हैं। मंगलवार की देर रात वो बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। घर लौटने के क्रम में करजा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोक लिया।

 

उसकी बाइक छीनने का प्रयास किया। युवक ने विरोध किया। तभी अपराधियों ने मो. हिदय पर गोली चला दी। जो उसके पैर में लगी। जिसके बाद अपराधी बाइक लूट ले गए। युवक की शोर सुन आसपास के लोग आएं। मामले की जानकारी करजा थाना की पुलिस को दी। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आसपास के सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है।

 

अपर करजा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने कहा कि थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव का रहने वाला एक युवक अपने काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। उसकी बाइक लूट ली। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *