Muzaffarpur में सनकी पति ने अपनी 2 बीवियों को रात भर पीटा, फिर पत्नी से ही खुदवाई उनकी कब्र, जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के प्रेमी छपरा गांव में एक सनकी पति ने अपने दो बीवियों के साथ जमकर मारपीट की। मायके से रुपए नहीं लाने पर पति ने दूसरी पत्नी को हॉकी व लाठी से जमकर रातभर पीटा। फिर, सुबह 4 बजे से दरवाजे के बाहर बीवियों से कब्र खुदवाने लगा। ताकि, उसी कब्र में दोनों बीवियों को दफनाया जा सके। सुबह होते ही जब दूसरी पत्नी बेहोश हुई तो उसके मुंह मे खंती (मिट्टी व दीवाल खोदने वाला) डालकर होश में लाया। इसके बाद फिर उसकी पिटाई कर दिया।




घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद दोनों बीवियों को बचाया गया। एक बीवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसको आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।


रात भर जगाकर पीटा, बच्चों की दुहाई देने पर खुदवाया कब्र
घटना में घायल पीड़ित महिला मुशहरत परवीन ने बताया कि पति ने दो शादी की है। मुझसे पहले एक शादी करके रखा था। झूठ बोलकर शादी कर लिया। वह गाड़ी चालक था। लेकिन, अब वह काम नहीं करता है। मायके से रुपए लाने के लिए कहता है। उसके साथ उसकी दूसरी बीवी भी रहती है।


आरोप लगाते हुए बताई कि पति दोनों को मारता-पिटता है। शुक्रवार रात को हॉकी स्टिक व लाठी से पीटा। बच्चों की दुहाई देने पर घर के बाहर दरवाजे के सामने कब्र खुदवाया। कहा कि इसी कब्र में तुम दोनों को बच्चों के साथ दफ़नाउंगा।


बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी किया हमला
पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उसका हाथ टूट गया। जबकि, शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोट है। स्थिति गंभीर देखकर उनके ससुर बीच-बचाव करने पहुंचे। इसपर आरोपी ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। फिर, उन्हें लाठी से पीटा। आरोपी की हरकत देखकर सास घर छोड़कर डर से भाग गई।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *