प्रेमी के साथ बेडरूम में थी पत्नी, पति ने देखा, प्यार से किया कुछ ऐसा, दोनों झूम उठे खुशी से, हर कोई रह गया भौंचक

लखीसराय में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। इस शादी में लड़की का कन्यादान उसके पिता ने नहीं, बल्कि उसके पति ने किया है। पति ने खुद अपनी पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथों में सौंप दिया। शादी से एक तरफ अपने प्यार को पाकर युवक काफी खुश दिखा, तो दूसरी और उसकी प्रेमिका ने अपने दो साल के बच्चे को छोड़ दिया है। इस बात से वह दुखी थी।

पति ने कहा कि इन दोनों का अफेयर तो बचपन से चल रहा था। 3 साल पहले सुहागरात के दिन भी वो बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। अभी भी वो उससे मिलती थी। मैंने सिर्फ सहयोग किया वो जहां रहे खुश रहे। इधर महिला का कहना है कि वो अब अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहेगी। इधर, महिला के प्रेमी ने कहा कि हम बचपन से प्यार करते थे। परिवार खिलाफ था। आज फिर एक हो गए।

3 साल पहले हुई थी खुशबू की शादी

यह पूरा मामला जिले के अमहरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। यहां की रहने वाली खुशबू कुमारी (22) की शादी करीब तीन साल पहले वार्ड नंबर-4 के रहने वाले राजेश कुमार (26) से हुई थी।

अपने परिजनों के दबाव में आकर खुशबू ने शादी कर ली। वह राजेश के घर जरूर आ गई, लेकिन अपने प्यार चंदन को भूल नहीं पाई। चंदन कुमार (24) भी खुशबू के गांव रामनगर का ही रहने वाला था। दोनों का कई सालों से अफेयर चल रहा था।

पति राजेश ने दोनों को साथ में पकड़ा

30 जुलाई को देर रात चंदन अपनी प्रेमिका खुशबू से मिलने उसके घर आ पहुंचा, जहां खुशबू का पति राजेश और उसके परिवार वालों ने चंदन को पकड़ लिया। इसके बाद पति राजेश कुमार ने गांव वालों के सामने ही खुशबू और चंदन की शादी कर दी। इस दौरान खुशबू ने भी लिखित रूप से यह बात कही है कि उसका दो साल का बच्चा अपने पिता राजेश कुमार के साथ रहेगा। इस पर उसे कोई आपत्ति नहीं है।

खुशबू ने यह भी लिखित रूप से कहा है कि आज के बाद से पहले पति राजेश कुमार की चल-अचल संपत्ति पर उसका कोई अधिकार नहीं रहेगा। इसके साथ ही उसने अपनी मर्जी से चंदन के साथ रहने के लिए गांव रामनगर जाने की बात कही है।

प्यार को पाकर प्रेमी चंदन काफी खुश

खुशबू कुमारी से शादी करने के बाद चंदन कुमार काफी खुश है। उसने बताया कि बचपन से ही वह खुशबू से प्रेम करता था। खुशबू के पिता और मां की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई।

लेकिन, इसके बावजूद मोबाइल फोन पर दोनों के बीच बातचीत होती हो रहती थी। चंदन का कहना है कि वह खुशबू को पाकर काफी खुश है। उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करेगा।

खुशबू ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

दूसरी तरफ खुशबू ने बताया कि वह शादी के बाद अपने पति राजेश के साथ ही रहना चाहती थी। लेकिन, वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। वहीं, चंदन से बातचीत होने की जानकारी मिलने पर उसका पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है। इसलिए, अब वह अपने पति राजेश को छोड़कर चंदन के साथ ही रहना चाहती हैं। हालांकि, खुशबू ने यह भी कहा है कि वो अपने दो साल के बच्चे को भी साथ रखना चाहती हैं। लेकिन, उसका पति उसे सौंपना नहीं चाहता है।

पति ने 4-5 बार तोड़ा खुशबू का मोबाइल

उधर, खुशबू के पहले पति राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। शादी के बाद जब उसकी पत्नी खुशबू ससुराल आई तो पूछने पर वो कहती थी कि अपने माता-पिता से बातचीत करती हैं। लेकिन, जांच करने पर पता चला कि वह गांव के ही एक युवक चंदन से बातचीत करती है।

खुशबू ने बताया ‘मैं अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. हम दोनों को एकसाथ देख लिया तो अब पति का कहना है कि मैं अपने साथ नहीं रखूंगा और अब प्रेमी के साथ रहो. प्रेमी से थोड़ा बहुत बात होती रहती थी. मेरा पति को प्रेमी के बारे में पता था. अब वो कह रहे हैं कि साथ नहीं रखेंगे. अब मैं कहां जाऊं तो प्रेमी के साथ ही रहूंगी. प्रेमी चंदन के साथ पति ने शादी करवा दी है.’

प्रेमी चंदन ने बताया, ‘मैं बचपन से खुशबू से प्यार करता था. खुशबू के माता-पिता को शादी से एतराज था. शादी के बाद भी हमारी बातचीत होती रहती थी. अब खुशबू के पति ने हमारी खुशी-खुशी शादी करवा दी है.’

दादी पर दो साल के बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी

पति-पत्नी और वो के चक्कर में दो साल के बच्चे आयुष के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। हालांकि, बच्चे की दादी का कहना है कि वे अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए दो साल के बच्चे की परवरिश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *