ना उम्र की सीमा हो, न हो जन्म का बंधन, 16 साल बाद पति को छोड़कर प्रेमी संग फुर्र हुई महिला, पति के साथ रहने से किया इनकार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादीशुदा महिला प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई।  वह दो बच्चों की मां भी है।  शादी के 16 साल बाद घर छोड़कर भाग जाने से उसका पति और परिवार हैरान-परेशान है।  महिला अपने साथ घर में रखे जेवर और कैश भी ले गई है।  पति का कहना है की बेटी की शादी के लिए जो जमा करके रखा था उस पर हाथ साफ कर गई।  पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है।  उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।  महिला ने 16 साल पहले भी लव मैरिज किया था।

यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है।  पुलिस इस मामले को लेकर पेशोपेश में है क्योंकि महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। वह हर हाल में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।  इधर पति का कहना है कि उसके बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा इसलिए अभी भी पत्नी को अपनाने के लिए तैयार है। लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है।

बताया जा रहा है कि 16 साल पहले फुल कुमारी ने प्रियरंजन से प्रेम विवाह की थी। दोनों पारिवारिक जीवन में खुश थे। इस बीच एक बेटा और एक बेटी हुई। जिसके बाद जिम्मेवारी बढ़ गई और पति प्रियरंजन मुंबई जाकर काम करने लगा। वहीं पति के प्रदेश जाते ही शादीशुदा महिला को अपने से काफी कम उम्र के लड़के पर चाहत बढ़ गई। पहले प्यार हुआ फिर महिला पति की आंखों में धूल झोंक कर प्रेमी से नाजायज संबंध बनाने लगी। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने पत्नी को डांट फटकार भी लगाई। बावजूद इसके प्रेमी से दुरी नही बनी। शादी के 16 साल के बाद सात जन्मों के रिश्तों को ताक पर रखते हुए अपने दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। पति का कहना है कि घर में रखे कैश और जेवर भी लेकर भाग गई है।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने युवक से प्रेम संबंध की बात स्वीकारी है। हालांकि उसने अपने पति पर कई आरोप भी लगाए हैं।  महिला ने कहा कि पति के मुंबई जाने के बाद हम दोनों के बीच मोबाइल से बात होती थी और प्यार हो गया।  महिला ने स्वीकार किया कि वह युवक से शादी कर चुकी है और 4 सालों से उसके साथ रिलेशन में है।  उसने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल दोनों की काउंसलिंग के साथ-साथ उचित कार्रवाई कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *