बिहार में थानेदार की संदिग्ध मौ’त से हड़कंप; मुंह से निकल रहा था झाग..

शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिशन थाना क्षेत्र के थानेदार बालमुकुंद राय की शुक्रवार की देर रात्रि संदिगध परिस्थिति में मौत हो गई। बरबीघा थाना में के एक कमरे में उनका मृत शरीर पाया गया। 50 वर्षीय बालमुकुंद राय की मौत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान बलीराम चौधरी, डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी सहित जिले भर के थाने की पुलिस और पदाधिकारी रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

बालमुकुंद राय मिशन थाना में पदस्थापित थे। शुक्रवार को दिन में ही उनका जयरामपुर थाना में तबादला किया गया था। मिशन थाना में पदस्थापित होने के बावजूद जगह के अभाव के कारण वे बरबीघा थाना परिसर में ही रह रहे थे।

बरबीघा थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि बरबीघा में एक्सिस बैंक लूट मामले का खुलासा करने के लिए वो पटना गए हुए थे। शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब जब वे थाना वापस लौटे तो उन्होंने बालमुकुंद राय को आवाज लगाई। बार-बार आवाज लगाने के बाद जब उधर से कोई कुछ बोला नहीं तो कमरे में गए। कमरे का दरवाजा खुला था। जैसे ही मैं कमरे में घुसा तो देखा कि बालमुकुंद राय मुंह के बल मृत अवस्था में बेड पर पड़े हैं। उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था।

इसके बाद मैंने तुरंत इस घटना की जानकारी SP को दी। आनन-फानन में उन्हें अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालमुकुंद राय का चेहरा और हाथ का नाखून नीला पड़ चुका था। डॉक्टर मौत के कारण का अभी तक कोई स्पष्ट अनुमान नहीं लगा पाए हैं। कुछ लोग हार्ट अटैक या किसी जहरीले जीव के काटने की वजह से मौत की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, अब पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

 

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *