छेड़खानी से परेशान महिला ने की थाने में शिकायत, आरोपियों ने कर डाला ‘कांड’, पति को भी…

बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने छेड़खानी की पीड़िता को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। दरअसल इस महिला ने छेड़खानी के बाद थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपी जेल भी गए थे लेकिन फिलहाल वो बेल पर जेल से बाहर थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप छेड़खानी की शिकार शादीशुदा महिला पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। लेकिन केस वापस नहीं लेने पर छेड़खानी की पीड़िता को गोली मारी गई है। पुरा मामला नालंदा के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के चन्द्रकुरा गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास की है.  जबकि इस घटना में उसके पति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. महिला के पति ने कूदकर अपनी जान बचाई.

मृतका करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी शिव कुमार यादव की (35) वर्षीया पत्नी बबीता देवी थी. महिला को तीन गोली लगी है, जबकि शिव कुमार को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस गोलीबारी में पीड़ित महिला की मौत हो गई है जबकि पति जख्मी हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि घात लगाए अपराधियों ने इस बड़े कांड को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि साहुल यादव नाम के एक शख्स ने पहले महिला के साथ छेड़खानी की थी। जिसके बाद साहुल और कुछ अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया था। साहुल यादव और अन्य आरोपी महिला पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

कहा जा रहा है कि महिला जब अपने पति के साथ इलाज करा कर वापस लौट रही थी तब घात लगाए आरोपियों ने कपल पर गोली चला दी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद में महिला को गोली मारे जाने की आशंका है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है।

 

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *