मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के महावीर चौक के समीप एक बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। उस पर जमकर लात-घुसे बरसाए गए। सड़क पर घसीटा गया। इस दौरान उसके सिर में सड़क पर गिरा, एक गिट्टी घुस गई। इसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का कारण बाइक सवार द्वारा कार में सटना बताया जा रहा है। इस वजह से उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई।
वहीं, युवक को पिटता देख मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। जिसके बाद युवक को आरोपी युवकों ने अधमरा स्थिति में छोड़कर फरार हो गये। घायल युवक को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहा उसकी इलाज की जा रही है। घायल युवक कन्हौली नाका नंबर 2 का रहने वाला कुणाल राज बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक बाइक से रामबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक कार में उसकी बाइक सट गई। लेकिन, जब रामबाग की ओर से जब युवक दुबारा आने लगा, तो आरोपियों ने उसके बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। फिर, जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसे सड़क पर घसीटकर बेरहमो की तरह पीटा गया। इसमें उसके सिर में गिट्टी घुस गई। जिसे अस्पताल कर्मियों ने बाहर निकालकर टाका लगाया। अभी उसकी स्तिथि गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मामले की लिखित शिकायत दर्ज नही कराई गई।
INPUT: Bhaskar