मुजफ्फरपुर के रितिक ने बढ़ाया जिले का मान, माउंट यूनाम के बाद अब पातालसू पीक पर फहराया तिरंगा

मुजफ्फरपुर: जिले के रितिक राज ने 13,944 फीट पर तिरंगा फहराया है। हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन के नेशनल प्रेसीडेंट विपिन सैनी और नूर मोहम्मद के द्वारा मनाली के पतालसू पीक पर तिरंगा फहराने के लिए बिहार से सात लोगों का चयन किया गया था, जिसमें मुजफ्फरपुर से रितिक का चयन हुआ था।




इससे पहले भी रितिक 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के माउंट यूनाम पीक पर तिरंगा फहरा चुके हैं। रितिक ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण ऊपर की ओर जाने वाले रास्ते में काफी फिसलन हो गई थी। इस वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रितिक पूर्व में मार्शल आर्ट में नेशनल मेडलिस्ट रह चुके हैं।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *