मुजफ्फरपुर। बीते दिनों निगम कर्मियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार जमा हो गया है। इसलिए रविवार को भी सफाई अभियान जारी रहेगा। इस संबंध में नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने सफाई कर्मियों को आदेश दिया है। इसके अलावा शहर से कूड़े का उठाव भी सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में सफाई की आवश्यकता को देखते हुए कर्मियों को आदेश दिया गया है। सभी डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठाव व रौतिनिया में निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। रविवार को शहर में जाम की समस्या कम होने से कर्मियों को सफाई का ज्यादा मौका मिलेगा।
INPUT: Hindustan