Muzaffarpur में नहाने के दौरान पोखर में डूबा युवक, तालाश में जुटी SDRF व गोताखोर

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के महंथ मनियारी में नहाने के दौरान सोमवार शाम एक युवक पोखर में डूब गया। जिसकी खोजबीन शुरू की गई। SDRF और स्थानीय गोताखोर पोखर में उस युवक को तलाश कर रहे हैं। लेकिन, घटना के 20 घंटे बीतने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका है। इससे परिजन काफी घबराए हुए हैं। लापता युवक उसी गांव का रहने वाला राजा कुमार (22) बताया गया है।




थानेदार अजय पासवान ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें पता लगा कि युवक नहाने के लिए पोखर में गया था। बाढ़ और बारिश के कारण पोखर में पानी अधिक है। इसलिए हमेशा खतरा बना रहता है।


बच्चों को दी गयी सख्त हिदायत
गांव में बच्चों को तो सख्त हिदायत दी गयी थी कि कोई भी पोखर के आसपास नहीं जाएगा। इसी दौरान राजा को न जाने क्या मन मे आया और वह नहाने के लिए चला गया। पानी अधिक गहरा था। लोग सम्भावना जता रहे हैं गहरे पानी मे जाने के कारण वह डूब गया होगा और निकल नहीं सका।


इलाके में कई तरह की चर्चा कर रहे लोग
हालांकि, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि हो सकता है वह पोखर में नहीं हो। उसके लापता होने का कोई दूसरा कारण हो। इन सब बातों पर थानेदार का कहना है प्रारंभिक जांच में पोखर में डूबने की बात बताई गयी है। उसी अनुसार टीम छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस भी अपने स्तर से सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *