मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना के एक गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक पत्नी पड़ोसी क प्यार में इस कदर पागल हुई कि पति को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। दिलचस्प बात ये है कि महिला ने यह कदम शादी के 20 साल बाद उठाया। वह अपने साथ तीनों बच्चों को लेकर गई है। वहीं बताया जा रहा है कि प्रेमी महिला से 10 साल छोटा है।
पीड़िता के पति ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मनियारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति से तीनों बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बाजार जाने की बात कही। उसका पति निजी स्कूल में कर्मचारी है। उसने बिना किसी शक के उसे जाने की इजाजत दे दी। इसके बाद महिला अपने पड़ोसी के साथ तीनों बच्चों को लेकर चली गई। पति के काम से लौटने के बाद भी वह नहीं लौटी।
रात में भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो पकि को शक हुआ। उसने घर में चेक किया तो पता चला कि महिला अपने साथ सभी जेवरात और 15 हजार रुपये लेकर चली गई है। इसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने खुद पूरी रात पत्नी और बच्चों को ढूंढा। पत्नी को बार-बार फोन किया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। थक-हारकर उसने पुलिस में शिकायत कर दी।
INPUT: Hindustan