मुजफ्फरपुर में नाबालिक छात्रा के साथ फरार दो बच्चे के बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पेशे से कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है। उसकी पूर्व में ही शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे है। मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र इलाके की है।मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि, छात्रा को बरामद कर लिया। दोनों से थाने पर पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी मनियारी इलाके का राजन सहनी है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। वह पत्नी के साथ उसे भी रखना चाहता है। वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है। कहा कि वे दोनों एक दूसरे से करीब पांच वर्षों से प्रेम करते है। शादी करना चाहते है, इसलिए दोनों भाग गए थे। पर्व मनाने के लिए पहुंचे थे। पर्व के बाद घर पर ही थे। इसी दौरान पुलिस पकड़ ली हैं।
इधर, मनियारी पुलिस ने कहा कि छात्रा के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद दोनों की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि छात्रा आरोपी के घर पर है। जिसके बाद आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। उसे घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वही, छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
INPUT: Bhaskar