Muzaffarpur पुलिस के हत्थे चढ़ा दहेजलोभी पति, 2 लाख रुपए व बाइक नही देने पर पत्नी व बेटी को किया था बेघर

दहेज में 2 लाख रुपये व बाइक नही देने पर मां व बेटी को घर से निकालने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे महिला थाने की पुलिस में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी नीतू कुमारी ने महिला थाने के एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अघोरिया बाजार इलाके का रहने वाला संजय साह है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत के भेजा गया है।




मामले में बताया गया कि उसकी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि वर्ष 2013 में उसकी शादी हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने करीब 5 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें सोने के आभूषण, कीमती कपड़े व फर्नीचर समेत अन्य सामान थे। इसके बाद मंडप पर आरोपी व नंदोसी ने एक मोटरसाइकिल व व्यवसाय के नाम पर 2 लाख रुपए की मांग करने लगे। इस पर काफी मान मनौवल के बाद शादी संपन्न हुई।


शादी के बाद से आरोपी व उसके परिवार के सदस्यों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी बीच उन्हें एक बेटी हुई। फिर, भी यह लोग प्रताड़ित करते रहे। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित और ज्यादा करने लगे। फिर, जान से मारने का भय दिखाकर एक कागज पर हस्ताक्षर करवा दिया। फिर, बच्चे के साथ उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही है। इधर, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *