मुजफ्फरपुर में 2 घरों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बच्चे, दमकल ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

मुजफ्फरपुर शहर स्थित अंबेडकर नगर में रविवार को अचानक से दो फूस के घरों में आग लग गयी। इससे अफरातफरी मच गई। घर मे एक बच्चा भी सोया हुआ था। उसे स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला। वह बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मिट्टी और पानी फेंककर आग पर काबू पाने में जुट गए। इस दौरान एक किशोरी का हाथ आंशिक रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद हल्ला हंगामा और भगदड़ भरा माहौल हो गया।




स्थानीय लोग अपने-अपने घर से सामानों को बाहर निकालकर सुरक्षित करने लगे। मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान संजू देवी और रवि सहनी का घर जलकर राख हो गया। इसमे कपड़े, पेटी, बक्शा कुछ जेवर और रुपये समेत एक लाख से अधिक की सम्पत्ति जलने की बात बताई गई है>


आग कैसे लगी किसी को नहीं पता
रवि ने बताया कि आग कैसे लगी। इसका पता नहीं चल सका है। वे लोग भी कारण जानने में जुटे हैं। क्योंकि उस समय घर मे न खाना बन रहा था और न ही चूल्हा जल रहा था। सिकन्दरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस गयी थी। आग बुझ गया है। पीड़ित परिवार जो भी बयान देंगे। उसी आधार पर FIR दर्ज की जाएगी।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *