हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची सरयू यमुना एक्सप्रेस, AC बोगी का टॉप कवर उखड़ा

जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस के एसी बोगी का टॉप कवर अचानक से उखड़ गया। इसके बाद ट्रेन में तेज आवाज होने लगी। कवर कभी भी ओएचई से सट सकता था। ऐसे में पूरे बोगी में करंट दौड़ सकता था। हालांकि, लाइन मैन ने इस बात की सूचना कंट्रोल को दिया। जिसके बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद कवर को ठीक करने का कार्य किया जाने लगा।




ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही आनन फानन में बोगी से यात्री उतरे। इसके बाद कैरेज विभाग की टीम पहुंची। उखड़े कवर को तार से बांधा कर ट्रेन को रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार जयनगर से ट्रेन खुली थी। ट्रेन रफ्तार में थी। अचानक कवर उखड़ गया। कवर के अंदर से रेल कर्मचारी एसी बोगी का मेंटेनेंस करते है। चलती ट्रेन में तेज आवाज से कोच अटेंडेंट को पूर्व में शक हुआ था।


लेकिन उसे समझ नहीं आया। जंक्शन आने के बाद सभी के होश उड़ गये। कवर ओएचई से दो इंच नीचे था। कैरेज विभाग ने सीढ़ी लगाकर उसे ठीक कराया। अधिकारियों ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था कर ठीक किया गया है। जिसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *