Muzaffarpur में भीषण आगलगी से 5 घर जलकर खाक, जिंदा जले 1 दर्जन बकरी और गाय

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित जमालाबाद गांव में रविवार को अचानक से आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में 5 घर आ गए। अगलगी में पांचों घर जलकर राख हो गया। इसमें 1 दर्जन बकरी व एक गर्भवती गाय बुरी तरह जल गई। इसमें उनकी मौत हो गई। वहीं, एक महिला भी आग में झुलस गई। जिसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।




इधर, आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद पानी व बालू फेंककर लोगों ने आग बुझाने काम शुरू किया। लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद मामले की सूचना दमकल व स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जमालाबाद पंचायत के वार्ड नंबर 8 में स्थित एक घर मे अचानक से आग लगी थी। इसके बाद धीरे-धीरे आग 4 अन्य घरों में लग गई। इसमें पांचों घर जलकर राख हो गया। अगलगी में बकरी व गाय भी मर गई।


वहीं, एक महिला भी झुलसी। घायल महिला कौशल कुमार की 35 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी है। वही, घटना की सूचना पर कुछ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इधर, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। आग लगने से कितने रुपये की क्षति हुई है। इसका आंकलन किया जा रहा है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *