Muzaffarpur में ओवरब्रिज से गिरकर घायल अपराधी निकला ASI का बेटा, महंगे शौक की लत ने बना डाला अ’पराधी

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां ओवरब्रिज से पुलिस को देखकर छलांग लगाकर भागने वाला शातिर अपराधी आयुष एक ASI का बेटा है। उसके पिता पटना पुलिस बल में तैनात हैं। उसे गम्भीर हालत में SKMCH में भर्ती कराया गया था, जहां से देर रात हालत नाजुक देखकर पटना रेफर कर दिया गया।




उसके साथ अहियापुर थाने से आर्म्स गार्ड की तैनाती की गई है। इससे पहले अहियापुर पुलिस के बयान पर आयुष कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करायी गई है। शनिवार की दोपहर को एक महिला से मोबाइल छिनकर भागने के दौरान पुलिस को देखकर ओवरब्रिज से छलांग लगाया था। इसमें आयुश व चंदन दोनों जख्मी हो गए थे। इनके पास से पिस्टल मिला था।


वहीं चंदन की मौत इलाज के दौरान SKMCH में हो गयी थी। उसके परिजनों को रविवार को शव सौंप दिया गया है। अहियापुर पुलिस की माने तो आयुष के पिता पटना जिला में प्रतिनियुक्त है। वे पुलिस में जमादार है। डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में आयुष का इलाज पटना में कराया जा रहा है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर छानबीन भी की जा रही है।


शौक पूरा करने को करता था अपराध
पुलिस जांच में पता लगा की आयुष के गिरोह में कई शातिर हैं। ये लोग अपना शौक पूरा करने को आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। महंगे मोबाइल, हाई स्पीड बाइक समेत अन्य शौक को पूरा करने के लिए राहगीरों से छिनतई करता था। इनके पास से मिले मोबाइल से कुछ संदिग्धों के नम्बर भी मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस इस गिरोह से जुड़े सभी शातिरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी में जुट गई है।
40 फीट ऊपर से गिरे थे दोनों


शनिवार को झपहां ओवरब्रिज पर ऑटो सवार एक महिला से आयुष और चन्दन से पर्स छीना था। वहां से दोनों तेज रफ़्तार से भागे, तभी सामने पुलिस दिख गयी। दोनों भागने के क्रम में पूल पर से नीचे कूद गए। 40 फीट से कूदने के कारण दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इलाज़ के लिए दोनों को SKMCH में भर्ती कराया था। जहां इलाज के क्रम में चन्दन की रविवार को मौत हो गयी।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *