Muzaffarpur में Boyfriend के लिए एक-दूसरे से भिड़ी लड़कियां, बाल खींच जमकर हुई झोंटाझोंटी, वीडियो हुआ Viral

मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित एक मॉल में दो लड़कियों ने एक लड़की के साथ जमकर मारपीट की। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को लेकर मारपीट हुई है। इस दौरान दो लड़कियां एक लड़की के साथ जमकर मारपीट करती है। वहां एक युवक भी रहता है, लेकिन वह बीच बचाव करने में असमर्थ है।




बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान लड़कियां आपस में खूब लप्पड़ थप्पड़ चलाती है। फिर, एक दूसरे का बाल खींचने लगती है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा किसी तरह सभी लड़कियों को अलग कराया गया। फिर डांट फटकार लगाई गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।



वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की एक लड़के के साथ खड़ी है। इसी इसी दौरान दो और लड़कियां मौके पर पहुंचती है। फिर, लड़के के साथ खड़ी लड़की के साथ भीड़ जाती है। इसी दौरान एक अन्य लड़की भी दो लड़कियों के साथ मिलकर अकेली लड़की पर भीड़ जाती है। हालांकि, तीसरी लड़की फिर साइड हो जाती है, लेकिन अन्य दो लड़कियां उक्त लड़की से जमकर मारपीट करती है। इस दौरान वहां मौजूद लड़का कुछ नहीं कर पाता है। फिर, मॉल के परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मामला को शांत कराया।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *