Muzaffarpur में अलाव ताप रहे 2 को कार ने रौंदा, लोगों ने चालक की कर दी जबरदस्त पिटाई, अधेड़ की मौत

मुजफ्फरपुर में अलाव ताप रहे अधेड़ समेत दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, महिला की स्थिति गंभीर है। उसे SKMCH में भर्ती कराया गया है। घटना औराई थाना क्षेत्र के ससौली गांव की है। मृतक की पहचान बजरंग पासवान (55) के रूप में हुई है। घायल महिला केसिया देवी (55) है। घटना के बाद भाग रहे कार को लोगों ने पकड़ लिया। चालक की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।




गुस्साए लोगों ने कार में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर थानेदार राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशितों को समझाकर शांत कराया। थानेदार ने बताया, ‘पकड़े गए कार चालक से पूछताछ की जा रही है। कार को जब्त कर लिया गया है। कार में चार युवक भी हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।’


स्थानीय मुखिया पति मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया, ‘दोनों सड़क किनारे बैठकर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। चालक को नींद आने से ये हादसा हुआ होगा।’


घटना के बाद मची चीख पुकार
घटना के बाद मृतक के घर मेंचीख पुकार मच गई। बजरंग पासवान खेतीबारी करते थे। उनका एक लड़का भी है, जो मजदूरी करता है। इसी से परिवार का भरण पोषण होता था।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *