मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती आठ महीने की बच्ची पिंकी कुमारी की मौत सोमवार देर रात हो गयी। बच्ची को पांच दिन पहले अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया था।
बच्ची साहेबगंज की रहने वाली थी। सदर अस्पताल के प्रबंधक विपिन पाठक ने बताया कि बच्ची कुपोषण का शिकार थी। उसका इलाज चल रहा था। अक्टूबर में वह यहां आयी थी और चार नवंबर को चली गयी थी। उसके बाद पांच दिन पहले फिर लायी गयी थी।
INPUT: Hindustan