2 अक्टूबर को फिर से टीकाकरण का महाअभियान, 26 सितंबर से पोलियो उन्मूलन अभियान की भी शुरुआत

दो अक्टूबर को जिले में फिर से कोरोना टीका महाअभियान चलाया जायेगा। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में तीन लाख टीकाकरण का लक्ष्य रखा जायेगा। इसके लिए दवा की भी डिमांड की जायेगी। हर महाअभियान में जिला बेहतर कर रहा है।




इस बार हम पूरे देश में सातवें स्थान पर रहे। 26 सितंबर से पोलियो उन्मूलन अभियान भी चलाया जायेगा। इसके तहत आशा घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलायेंगी। इसमें आंगनबाड़ी सेविका और एजेंसियों की भी मदद ली जायेगी।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *