मुजफ्फरपुर। नगर निगम ने शुक्रवार को एक बार फिर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान माड़ीपुर चौक से कलमबाग चौक तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे से सभी अतिक्रमण को हटाया गया।
![]()

![]()
![]()
इसके लिए नगर निगम के जेसीबी, ट्रैक्टर व पुलिस बल को लगाया गया था। कई दुकानों से आगे से बांस-बल्ली को तोड़कर जब्त किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे सड़क पर अतिक्रमण करने से बाज आएं वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने अभियान कंपनीबाग रोड से शुरू किया था, जहां फिर से दुकानें सजने लगी हैं। इसके बाद यह अभियान तिलक मैदान रोड, जवाहरलाल रोड, रामदयालु से अघोरियाबाजार, पानी टंकी रोड व स्टेशन रोड में भी चलाया गया।





INPUT: Hindustan
