Bihar में कल से जवाद तूफान का दिखेगा असर, बारिश के आसार और बढ़ जाएगी ठंड

जवाद तूफान अब कमजोर पड़ने लगा है लेकिन बिहार और झारखंड इसका असर अभी दिखेगा। मौसम विभाग के सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अगले 48 घंटों बिहार में रफ्तार से हवा चलेगी।




अनूमान लगाया जा रहा है कि हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। राज्य के पूर्वी जिलों में भी अभी बारिश के आसार हैं। उन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सर्दी का प्रकोप बढ़ जाएगा।


बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात जवाद की वजह पुरवैया हवा ही है और अब इसका असर भी सामने आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर से बिहार और झारखंड में ठंड बढ़ जाएगी। अभी सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा लगती है और दिन में मौसम गर्म रह रहता है। सात दिसम्बर के बाद यह सीन बदल जाने का अनुमान है। खासकर शाम होने के बाद अधिकांश इलाको में कुहासा बढ़ेगा।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बिहार पुरवैया हवा चल रही हैं, जिसकी गति 8 से दस किलोमीटर प्रति घंटे है और बिहार में 14 से 15 डिग्री के आसपास तापमान रह रहा है।

इधर बढ़ती ठंड और कुहासे का सीधा असर विमान सेवा पर पड़ा है। रविवार को भी पटना एयरपोर्ट पर की वजह से विमानों के आवगमन में समय का बदलाव हुआ। सबसे ज्यादा प्रभाव बेंगलुरु और पुणे से आने वाली फ्लाइट्स पर पड़ा। इन जगहों से आने वाली विमान सबसे ज्यादा लेट रहीं। पुणे से पटना आने-जाने वाली फ्लाइट पर कोहरे की ज्यादा मार पड़ रही है। बेंगलुरु और पूणे से पटना आने-जाने वाले विमान भी 3 घंटे तक लेट रहे। बेंगलुरु से आने वाली एक फ्लाइट 3 घंटे की देरी से पटना एयरपोर्ट पर पहुंची। इस फ्लाइट को 11:55 सुबह पहुंचना था जो दोपहर 2:55 बजे पटना पहुंची। इस फ्लाइट को बेंगलुरु से ही रि-शेड्यूल करके चलाया गया था। बेंगलुरु से ही आने वाली गो एयर की एक अन्य फ्लाइट 1 घंटे 55 मिनट विलंबर से पटना पहुंच पाई। पटना में यह फ्लाइट 2:10 दोपहर के बदले 4:10 शाम में पहुंची।


रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में जवाद तूफान का असर अभी देखा जाएगा। झारखंड दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के जिलों में बारिश की संभावना है। लेकिन इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। राज्य के दूसरे इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। झारखंड में जवाद तूफान के कारण के ट्रेन सेवा प्रभावित हुई और कई रूटों पर ट्रेन सेवा पर इसका असर हुआ है। 7 दिसंबर के बाद जवाद तूफान का असर राज्य में देखने को मिलेगा और राज्य में ठंड बढ़ जाएगी।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *