मुजफ्फरपुर में खुनसान खेत में एक युवक शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। युवक की गोली मारकर हत्या की बात बताई जा रही है। घटना कांटी थाना के पानापुर करियात गांव की है। मृतक की पहचान मो.
रफीक के 35 वर्षीय पूत्र मो. निजाम के रुप में हुई है। वह हरचंदा गांव का निवासी था और छोटी गाड़ियां चलवाने का व्यवसाय करता था। इसके साथ वह जमीन खरीद बिक्री का भी धंधा करता था।गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर एक चवर में उसकी लाश मिली है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है। कांटी थाना के साथ पानापुर ओपी पुलिस और डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंच चुके हैं। गोली युवक के माथे में ठीक बीच में मारी गयी है। मौके से एक पिस्टल भी बहामद किया गया है।
मृतक की पत्नी रेहाना खातुन ने बताया है कि निजाम ने हरचंदा पंचायत समिति सीट से चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में उसकी हार हुई थी। पत्नी ने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को उनका नाम भी बताया है। निजाम सोमवार को घर पर ही था। दोपहर में तीन लोग आए और उसे बुलाकर ले गये। रात को वह घर नही लौटा। सुबह में चंवर में उसका शव मिलने की जानकारी मिली।
मौके पर कांटी विधायक इसराइल मंसूरी भी पहुंच चुके हैं। विधायक ने कहा है कि निजाम के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जाएगा। इधर डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने कहा है कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
INPUT:Hindustan