गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा Muzaffarpur, बाल-बाल बचे भीम आर्मी के पूर्व नेता, इलाके में दहशत का माहौल

मुजफ्फरपुर जिले में लीची का पेड़ काटने से मना करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान मौके पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई। इसमे भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव रह चुके मनोज पासवान बाल-बाल बच गए। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर इलाके की है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के ग्रामीण लोग फायरिंग की आवाज पर इधर-उधर दुबकने लगे। मनोज पासवान के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान फायरिंग करने वाला पक्ष ग्रामीणों को आता देख मौके से फरार हो गया। वहीं, कई लोग अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए।




घटना के बाद मामले की सूचना मनियारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस में घटनास्थल की छानबीन की। वहीं, करीब आधा दर्जन बाइक को जब्त किया गया। उक्त बाइक को एक ट्रैक्टर पर लादकर थाने ले जाया गया।


इधर, मनोज ने बताया कि वह भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुमेरा की रहने वाली मालती देवी व उनके बेटे से उन्होंने जमीन का अग्रीमेंट करवाया था। इसके एवज में उन्होंने एकाउंट के जरिए 12 लाख 56 हजार रुपए दिए थे। वही, नकद मिलाकर कुल 36 लाख रुपए जमीन के लिए दिए थे। उक्त जमीन पर लीची का बगान है।


कहा कि बुधवार को वे शहर में थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जमीन पर पेड़ काटा जा रहा है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो देखे कि करीब 50 की संख्या में लोग एकजुट हैं। उनके साथ मालती देवी का दो पुत्र भी है। सभी मिलकर पेड़ कटवा रहे है। इसपर वे पेड़ काटने से मना करने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने पिस्टल निकाल लिया। फिर, अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसपर वे किसी तरह छिपकर अपना जान बचाए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे। तब जाकर वे सब मौके से भागे। घटना के बाद मामले की जानकारी मनियारी पुलिस को दी गई।


स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक बगीचे की ओर से ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज आई। फिर, चीखने चिल्लाने की भी आवाज आई। इसपर गांव के लोग बगीचे की ओर दौड़ गए। मौके पर पहुंचे तो देखा कि 40-50 की संख्या में लोग मौजूद हैं। मनोज पर फायरिंग किए हैं। इसपर लोगों ने सभी को खदेड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद सब भागने लगे। इस दौरान मौके पर कई लोग अपनी बाइक भी छोड़ दिए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इधर, मनियारी पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *