Bihar में जीजा ने साली के साथ मिल कर डाला ‘कांड’, पत्नी है 7 माह की गर्भवती, जानिए पूरा माजरा

सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खानेवाला पति अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया है। घटना सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र की है। मामले को लेकर युवक की सास ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दामाद पर शादी की नियत से अपनी छोटी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।




जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व बड़ी पुत्री की शादी नवीन के साथ हुई थी। वह 7 महीने से गर्भवती है, जिसके कारण मायके में ही रह रही है। मायके में रहने के कारण दामाद का बराबर आना-जाना है। वही हाल में 19 नवंबर को नवीन ससुराल पहुंचा। 21 नवंबर को घर के सदस्य खेत में काम करने गए। घर में बड़ी पुत्री, दामाद और मंझली पुत्री थी। शाम को खेत से घर लौटने पर जीजा-साली दोनों दिखाई नहीं पड़े। नवीन ने अपनी पत्नी से कहा था कि वह साली को बाजार घुमाकर और कपड़े वगैरह खरीदारी करेगा।


इधर घर के सदस्य खेत से वापस लौटे तो बेटी-दामाद को नहीं देखकर उनके बारे में पूछा। इंतजार में ही शाम से रात हो गई। नवीन की पत्नी अपने पति के मोबाइल फोन पर लगातार संपर्क करने की कोशिश करती रही। मोबाइल तो स्विच ऑफ था। उसकी सास ने अपने होमगार्ड के जवान समधी से भी संपर्क करना चाहा, लेकिन नहीं हो पाया। हार थक कर पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज किया है। महिला ने अपने दामाद नवीन के साथ पिता हिलीस राय, चितरंजन राय और रागिनी देवी नामक एक महिला को आरोपित बनाया है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *