Muzaffarpur Smart City के 2 स्टेडियमों की बदलेगी तस्वीर, फ्लडलाइट-दर्शक दीर्घा समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

मुजफ्फरपुर : आने वाले समय में शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में रात में भी फुटबाल मैच खेले जाएंगे। इसके लिए वहां फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इसे फुटबाल मैदान के रूप में विकसित किया जाना है।




मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए गैलरी का निर्माण कराया जाएगा। बारिश का पानी जमा नहीं हो इसके लिए चारों तरफ ड्रेनेज की व्यवस्था होगी। यहां बने घेरा को हटाया जाएगा। खिलाड़ियों को कपड़े बदलने के लिए कमरे का निर्माण होगा। इस पर दो करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी। वहीं सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम को बहुउद्देशीय रूप में विकसित किया जाएगा।

यहां कई खेलों का आयोजन हो सकेगा। बुधवार को जिलाधिकारी प्रणव कुमार, एसएसपी जयंत कुमार, नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी और जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने दोनों मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी कंपनी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के तहत सिकंदरपुर स्टेडियम के चल रहे नवीनीकरण कार्य को देखा। उन्होंने एजेंसी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि तय समय में उसे पूरा किया जा सके। उसके बाद वह खुदीराम खेल मैदान पहूंचे। मुआयना करने के बाद मैदान में लगी स्थायी बैरिकेडिंग को हटाने और जलजमाव न हो इसके लिए ड्रेनेज बनाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि जिलाधिकारी ने कई सुझाव दिए हैं उनको ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके निर्माण से खिलाड़ियों को लाभ होगा।

INPUT: JNN

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *