नालंदा के विम्स (वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी) में कोरोना वायरस ने 2 महीने बाद फिर से दस्तक दी है। बुधवार को यहां दो इंटर्न डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं गुरुवार को संक्रमित डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले एक इंटर्न डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में 2 इंटर्न डॉक्टर की एंटीजन और RT-PCR रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आने के बाद 5 साथियों का सैंपल भेजा गया था। आज RT-PCR रिपोर्ट में फिर एक इंटर्न डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अन्य 84 स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है। सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।
इस संबंध में विम्स अधीक्षक डॉ. ज्ञान भूषण ने बताया कि संक्रमित मरीज पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। संपर्क में आने वाले अन्य इंटर्न छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल कलेक्ट किया गया है। सभी को आइसोलेट रहने के लिए कहा गया है।
INPUT:Bhaskar