मुजफ्फरपुर जिले के सदर अस्पताल में एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतक समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव निवासी बजरंगी राय का 15 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार था। घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां संजू देवी ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि वे अपने बड़े बेटे से मिलने के लिए पटना गई थी। उसकी तबीयत खराब थी। पटना से लौटने के दौरान आयुष की अचानक तबियत बिगड़ गई। वह उल्टी करने लगा। फिर, शौच किया। इसपर वे बेटे को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। वहां उन्होंने उसको इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद उसकी मां ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि डॉक्टर ने उसपर ध्यान नही दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी किस स्थिति बन गई।
INPUT: Bhaskar