उत्तर बिहार में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, कोहरे की चादर में ढकी सड़कें

मुजफ्फरपुर। पछिया हवा बहने से मौसम ने करवट ली है। मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में ठंड बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई है। सामान्य से 1.2 डिग्री से लेकर 2.9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरवाट दर्ज की गई है। इससे मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के जिलों में कोहरा छाये रहने की संभावना है।




रविवार को मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तापमान 25.1 डिग्री रहना चाहिए था।


अधिकतम के अलावा न्यूनतम तापमान भी 2.9 डिग्री लुढ़का। सामान्य तौर पर 10.4 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए था, लेकिन, यह 2.9 डिग्री गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अचानक ठंड बढ़ने से रविवार को जनजीवन भी प्रभावित हुआ। दोपहर तीन बजे के बाद से ही लोग अलाव के पास बैठने लगे।

INPUT:Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *