Muzaffarpur में अनियंत्रित Auto ने मारी खड़े ऑटो को जबरदस्त टक्कर, बच्चे के साथ सड़क पर जा गिरी महिला, गंभीर रूप से हुई घायल

मुजफ्फरपुर के स्टेशन रोड में मंगलवार को एक अनियंत्रित ऑटो ने दूसरे खड़ी ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमे ऑटो सवार महिला एक बच्चे के साथ सड़क पर ही गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर व अन्य जगहों पर काफी चोट लगी है। दुर्घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं ठोकर मारने वाला ऑटो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।




महिला के सिर से खून गिरता देख आसपास के स्थानीय लोग व दुकानदार मौके पर जुट गए। फिर, उनकी मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला बेलसंड थाना के नगमा गांव की रहने वाली नसीमा खातून है। हादसे में घायल की भतीजी गजाला खातून ने बताया कि उनका BA का परीक्षा था। शहर के एक कॉलेज में केंद्र था।


परीक्षा देने के बाद वे लोग मोतीझील होते हुए स्टेशन रोड पहुंचे। वहां से घर जाने के लिए ऑटो पकड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ऑटो ने टक्कर मार दिया। इसमे उनकी चाची सड़क पर ही बच्चे को लेकर गिर गई। चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, बच्चा बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *