Muzaffarpur में Police और STF ने संयुक्त कार्रवाई कर हार्डकोर नक्सली को पकड़ा, कई केस में चल रहा था फरार

मुजफ्फरपुर पुलिस और STF ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली सुजीत पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली मूल रूप से वैशाली जिला के सरैया का रहने वाला है। SDPO राजेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि वह जिले के मड़वा पाकड़ में आया हुआ है। इसी आधार पर STF और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इसे दबोच लिया।




SDPO ने बताया कि सुजीत के खिलाफ 2016 में सरैया थाना में दो केस दर्ज हैं। जिसमें वह वांटेड था। उन्होंने कहा कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से लेवी मांगने का मामला उसपर दर्ज था। वहीं एक और केस उसपर दर्ज है, जिसमें वह अज्ञात था। अनुसंधान के क्रम में उसका नाम सामने आया था। इनदोनों केस में उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन, वह घटना के बाद से फरार था। STF और जिला पुलिस उसे ट्रेस कर रही थी। इसी दौरान उसका लोकेशन मिला और उसे दबोच लिया गया।


झारखंड में सक्रिय था सुजीत
सूत्रों की माने तो वह हाल में झारखंड रहता था। वहां पर वह काफी सक्रियता से संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहा था। उसके वापस आने का उद्देश्य पुलिस पता करने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि कहीं वह फिर से तो नहीं जिला में सक्रिय हो रहा था। इसके लिए उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं जब उससे पूछा गया कि वह इतने दिनों से कहां छुपा हुआ था तो बताया कि पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह कहानी बना रहा है।


संपर्क का किया जा रहा पता
उसके खिलाफ और कहां-कहां केस दर्ज हैं। इसका डिटेल्स भी खंगाला जा रहा है। उसके संपर्क में और कौन-कौन नक्सली है। इसकी भी जांच बारीकी से चल रही है। उसके नेटवर्क का पता किया का रहा है।

INPUT:Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *