1000 KM की दूरी तय कर बेटी से मिलने Muzaffarpur पहुंची मां, पुलिस थाने में 4 घंटे करना पड़ा इंतजार, जानिए पूरा मामला

एक हजार किलोमीटर की दूरी तय कर अपनी बेटी से मिलने पहुंची एक मां को थाना पर चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गुरुवार दोपहर से शाम हो गयी। तब जाकर महिला थाना की पुलिस टाउन थाना पर पहुंची। अब उस महिला को उसके ससुराल ले जाकर बेटी से मिलवाने की तैयारी चल रही है।




महिला अम्बिया खातून ने बताया कि उसकी शादी 2008 में चंदवारा के मुन्ना खान से हुई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली के गुड़गांव में रहने लगे। महिला भी प्राइवेट नौकरी करती है। शादी के बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद उनके दाम्पत्य जीवन मे खटास आ गया।


दूसरी महिला से संबंध का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का एक दूसरी महिला से भी सम्बन्ध है। इस कारण वह पांच साल पूर्व बड़ी बेटी को लेकर अपने साथ चंदवारा आ गया। इस दौरान महिला ने कई बार प्रयास किया कि वह अपनी बेटी को ले जाये। लेकिन, यहां आने पर उसे धमकी मिलती थी। इस कारण वह डर से पांच साल से चुप रही। लेकिन, अब उसका सब्र टूट चुका था। महिला गुरुवार को अपनी बहन और छोटी बेटी को लेकर टाउन थाना पर गुहार लगाने पहुंची। जहां महिला प्रताड़ना का मामला बताकर उसे चार घंटे इंतज़ार करवाया गया। इससे वह काफी दुखी और आहत है।


बेटी भी नहीं मिलना चाहती
महिला का कहना है कि पिछले पांच साल से उसकी बड़ी बेटी पिता के साथ रहती है। उसे इतनी पट्टी पढाई गयी है कि अब वह अपनी मां से भी मिलना नहीं चाहती है। फिर भी महिला का कहना है कि उसकी परवरिश ठीक तरीके से नहीं हो रही है। बच्चे पर पहला अधिकार मां का होता है। इसलिए हर हाल में वह अपनी बेटी को लेकर यहां से जाएगी। टाउन थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि महिला थाना की पुलिस कार्रवाई कर रही है।

INPUT:Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *