मुजफ्फरपुर। नगर निगम में आरटीपीएस काउंटर खोलने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम ने इसके लिए दिन निर्धारित कर दिया है। दो दिन बाद कर्मियों की तैनाती करते हुए काम शुरू करा दिया जाएगा।
![]()

![]()
![]()
नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि राज्य सरकार ने आरटीपीएस काउंटर खोलने का निर्देश मिला है। शहर के 49 वार्ड के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व जमीन के दाखिल-खारिज सहित अन्य काम के लिए मुशहरी प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है।
![]()
![]()
लोगों की सुविधा को लेकर आरटीपीएस काउंटर को फिर से चालू करने का निर्णय लिया गया है। सांसद अजय निषाद, पूर्व मेयर सुरेश कुमार व मेयर राकेश कुमार पिंटू ने भी आरटपीएस काउंटर के लिए पहल की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने काउंटर खोलने का आदेश जारी किया था।





INPUT:Hindustan
