मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना की पुलिस ने सरकारी राशि के गबन मामले में पंचायत सचिव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 2013 में तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी ने FIR दर्ज कराया था। जिसमे एक मुखिया नूतन कुमारी का नाम भी था। इनपर छात्रवृति की राशि गबन करने का आरोप था। उसी मामले में पंचायत सचिव कृष्णनंदन सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कटरा थानेदार ललित कुमार ने इसकी पुष्टि की। कहा कि आरोपी को जेल भेजने की कवायद की जा रही है।
![]()

![]()
![]()
बताया गया कि 2012 में कटरा थाना में तत्कालीन जिला पदाधिकारी ने केस दर्ज कराया था। इसमे छात्रवृति की राशि 4.35 लाख रुपये गबन का आरोप था। बताया गया कि खाता से राशि की निकासी तो हुई थी। लेकिन, गरीब छात्रों के बीच इसका वितरण नहीं हुआ था। मामला उजागर होने पर FIR दर्ज कराया गया था।
![]()
![]()
इधर, आरोपी पंचायत सचिव का कहना है कि अभी वर्तमान में वह कटरा पंचायत का सचिव है। उस समय दो लाख रुपये आये थे। जिसके वितरण किया गया था। जब ये मामला सामने आया था। उस समय उसकी ड्यूटी भी वहां नहीं थी। चार्जशीट में भी उसका नाम नहीं था। सिर्फ अनुसंधान जारी रहने की बात थी। बावजूद इसके उसकी गिरफ्तारी हुई। वहीं कटरा थाना के दरोगा रघुवीर सिंह का कहना है कि ठोस साक्ष्य के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हुई है। छात्रवृति राशि का गबन का आरोप है। जिसने पूर्व में एक मुखिया भी जेल जा चुकी है।





INPUT: Bhaskar
