मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के श्मशान घाट नदी किनारे एक शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से काफी तेज दुर्गंध आ रहा था। जबकि, शव सड़ा-गला स्तिथि में था। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भाड़ी भीड़ जुट गई। इधर, लोगो ने मामले की जानकारी सिकंदरपुर ओपी पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
![]()

![]()
![]()
शव को नदी किनारे से निकलवाया गया। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। शव के पास से एक कागज मिला है। जिसपर मो. दानिश नाम लिखा हुआ है। इसके अलावा, उसपर एक नंबर अंकित है। साथ ही, कुछ बिल लिखे हुए है। पुलिस कागज पर लिखे नंबर पर सम्पर्क साधने की कोशिश में जुट गई है।
![]()
![]()
मामले में सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि श्मशान नदी किनारे शव बहता आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची है। शव को पानी के बाहर निकलवाया गया है। शव पर केवल जांघिया व गंजी था। साथ ही एक कागज मिला है। जिसपर एक नाम व नंबर अंकित है।
![]()
![]()
पुलिस आशंका जता रही है कि शव करीब 3-4 दिन पुराना है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर SKMCH भेज दिया गया है। शव के पास से मिले नंबर पर सम्पर्क साधा जा रहा है। ताकि, शव की पहचान की जा सके। पहचान होने के बाद आगे को कार्रवाई की जाएगी।





INPUT: Bhaskar
