Muzaffarpur; घर से निकला 5 फीट लंबा विषैला सांप, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर पकड़ा

मुजफ्फरपुर जिले के बेला में रविन्द्र साह के घर मे विषैला गेहुअन सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। आसपास से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। भीड़ देखकर सांप उछल-कूद करने लगा। इससे भगदड़ मच गई।




स्थानीय लोगों ने बच्चों और महिलाओं को दूर भगाया। सांप को स्थिर छोड़ दिया गया। वह एक कोने में दुबककर बैठ गया। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। विभाग के कॉर्डिनेटर रजनीश कुमार टीम के साथ पहुंचे। सांप घर के एक कोने में छुपा हुआ था। जिससे पकड़ने में मुश्किल हो रह थी।


उसे किसी तरह से घर के बाहर निकाला गया। इसके बाद टीम ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। कॉर्डिनेटर ने बताया कि सांप को देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसे ठंड लगी हुई है। इसलिए वह अधिक तेजी से भाग नहीं पा रहा है। हालांकि, वह रेस्क्यू के दौरान फन निकलता था तो लोगों की सांस थम जाती थी। सांप की लंबाई 5 फिट नापी गयी है। बताया कि ये सांप अक्सर जंगलों में पाए जाते हैं। लेकिन, ठंड बढ़ने के कारण यह निकलकर घर की तरफ गर्मी की तलाश में आया था। लेकिन, यह काफी पुराना और विषैला है। टीम इसे रेस्क्यू कर अपने साथ लेकर चली गयी।


वन विभाग के रेस्क्यू टीम के कॉर्डिनेटर रजनीश कुमार ने बताया कि विशाल गेहूंअन सांप मिलने की सूचना मिलते ही टीम ने उक्त सांप को काफी देर बाद बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा। इसे लेकर टीम निकली। अब इस पर रिसर्च किया जाएगा।

INPUT:Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *