दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार की मांग पूरी नही करने पर पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकालने वाले पति को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पिता को भी गिरफ्तार किया गया है। जिले के सदर थाने की पुलिस ने किया। गिरफ्तार आरोपियों में दरभंगा जिले के सिरहुल्ली वार्ड 17 निवासी पति परिणय कुमार व पिता विनय कुमार श्रीवास्तव शामिल है।
![]()

![]()
![]()
आरोपियों के खिलाफ दरभंगा की मल्बी ओपी क्षेत्र की मल्बी मधपुर की रहने वाली महिला ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि वर्तमान में जिले के सदर थाना क्षेत्र के डुमरी इलाके में रहती थी। एफआईआर में बताया था कि उसकी पहले शादी हो चुकी थी। पहले पति से उसका एक 12 वर्षीय बेटा भी था। पहले पति से शादी टूटने के बाद 17 अप्रैल 2019 को आरोपी परिणय से शादी हुई थी।
![]()
![]()
शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के दिन पति ने स्विफ्ट कार की मांग कर दिया था। आरोपी के पिता में कार नही मिलने पर शादी नही होने देने की बात कही। जिसके बाद काफी मान मनव्वल के बाद हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि शादी के बाद वह नकद 50 हजार व 40 हजार रुपये मायके से लेकर गई थी। ससुराल पहुंचने के बाद ससुराल में सारा स्त्रीधन ले लिया गया। फिर, आरोपी पति व उसके पिता ने 1 साल के भीतर कार देने का दबाव बनाया था। कहा था कि 1 साल के भीतर कार दे देना। फिर, शादी के कुछ दिनों बाद पहले पति से हुए बेटे को घर से निकाल दिया।
![]()
![]()
इसके बाद उसे नानी के घर रखा गया था। कुछ महीनों तक सबठिक रहा। इसके बाद प्रताड़ना शुरू हो गया। पति मारपीट करने लगा। इसी दौरान 22 जुलाई को आरोपी पति से एक पुत्र हुआ। पुत्र होने के बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला नही रुका। आरोपी ने जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तब जाकर जान बची थी। इसके बाद आरोपी ने पुत्र को छीनकर घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई। इधर, थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पिता व पुत्र को जेल भेजा जा रहा है।





INPUT: BHaskar
