Muzaffarpur में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदेहास्पद मौत, दौड़ में पास होने के बाद लिखित परीक्षा की कर रहा था तैयारी

मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्तिथ चक्कर मैदान इलाके में एक युवक की संदिग्ध स्तिथि में मौत हो गई। वह सेना बहाली की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह देर रात खाना खाने के बाद ARO परिसर में ही सो गया था। जिसके बाद अगले दिन वह नही जगा। उसके नहीं जगने पर सेना के जवानों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना के सुगना का रहने वाला गोबरधन झा का 23 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार झा था।




इधर, घटना की सूचना काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद काजीमोहम्मदपुर के दारोगा एसएन झा व नसीम अंसारी दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही, मृतक के परिजन भी आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने युवक की ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। इधर, काजीमोहम्मदपुर थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस भेजा गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कवायद की जा रही है।


सुगौली थाना क्षेत्र के सुगना निवासी 23 वर्षीय रूपेश कुमार झा की मौत की सूचना पर उसके पिता व भाई समेत अन्य लोग पहुंचे। इस दौरान रूपेश का शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पिता व भाई रूपेश के शव से लिपटकर फूटफूटकर रोने लगे। इस दौरान उनके रोने व चीखने चिल्लाने पर पूरा अस्पताल गमगीन हो गया। जिसके बाद पुलिस ने काफी प्रयास कर सभी को चुप कराया।


उसके बाद रूपेश के भाई व पिता ने पुलिस को कहा कि रूपेश सेना की तैयारी कर रहा था। पिछले तीन बार से उसका दौर निकल रहा था। पिछली बार हुई सेना बहाली की दौड़ भी वह निकाला था। मेडिकल की परीक्षा पास करने के बाद लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहा था। साथ ही aro आफिस में छोटे मोटे काम करके अपने सेना की क्रियाकलापों को सिख रहा था।


रूपेश के पिता गोबरधन झा ने कहा की भाइयों में सबसे छोटा रूपेश ही था। वह सेना में बहाल होकर देश की सेवा करना चाहता था। इसके अलावा, घर की स्तिथि भी वह ठीक करना चाहता था। उन्होंने बताया कि वे पेशे से किसान है। उन्होंने कहा कि रूपेश शहर में ही रहता था। वह बीते दिनों गाँव आया था। वहां वोट गिराकर अगले दिन वापस चला गया था। उन्होंने कहा कि वह काफी मेहनती था।

INPUT: BHaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *