मुजफ्फरपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड आर्मी जवान की पत्नी से 2 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। वह बैंक से रुपए निकालकर एक परिचित से मिलने के लिए बीबीगंज जा रही थी। इसी दौरान बदमाशो ने उसका बैग झपटा मार लिया।
![]()

![]()
![]()
महिला के शोर मचाने तक बदमाश भगवानपुर की ओर फरार हो गए। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके की है। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद पीड़ित महिला पति के साथ सदर थाने पहुंची। वहां मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। इधर, पीड़िता ने बताया कि उनका नाम डिंपल भारती है। उनके पति संजय कुमार रिटायर्ड आर्मी के जवान है।
![]()
![]()
वे ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर में रहती है। वह ब्रह्मपुरा स्थित बैंक से 2 लाख की निकासी की थी। इसके बाद वह पति के साथ एक परिचित से मिलने के लिए बीबीगंज जा रही थी। बीबीगंज में पहुंचने पर वे एक दुकान से चॉकलेट खरीदने के लिए रुकी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये से भड़ा बैग झपट लिया। जबतक शोर मचाए तब तक वह फरार हो गए। इधर, सदर पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।





INPUT:BHaskar
