मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मझौलिया में सोमवार सुबह गलत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग महिला को रौंद डाला। इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, महिला का बेटा घायल हो गया। वह सड़क पार कर रही थी।
![]()

![]()
![]()
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं, लोगों का आक्रोश देखकर ट्रक चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इधर, आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद हाइवे को पूरी तरह जाम कर दिया। मृतका मझौलिया निवासी मो. शमसुद्दीन की पत्नी नजमा खातून है। जबकि, घायल बेटा मो. अलाउद्दीन है। जिसका निजी क्लिनिक इलाज किया जा रहा है।
![]()
![]()
मौके पर वार्ड 10 के पार्षद अभिमन्यु चौहान ने घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दिया। जिसके बाद सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगो को किसी तरह समझाकर मामले को शांत। कराया गया। इसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेजा गया। वही, मौके से ट्रक को जब्त किया गया है। मामले में थानेदार ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची है। जाम को मुक्त कराया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()
![]()
महिला के मौत की सूचना पर उसके परिजन भागे-भागे के घटनास्थल पर पहुंचे। महिला का शव देखकर उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले में मृतका के बेटे मो.कलाम ने बताया कि माँ व भाई बास खरीदने के लिए गई थी। वापस लौटने के दौरान ट्रक ने रौंद डाला। इसमें मा की मृत्यु हो गई। जबकि, भाई घायल हो गया। वही, लोगो ने बताया कि महिला सब्जी बेचने का काम करती थी। उससे वह अपना जीवन यापन करती थी।
![]()
![]()
हाइवे जाम करके हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि आये दिन यहां दुर्घटना होती है। ऐसे में मझौलिया में सड़क पार करने के लिए एक कट बनाया गया है। लोगों ने कहा कि मझौलिया छोटी चौक है। जबकि लोगो का आना जाना बहुत है। जिसके कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे है।





INPUT:BHaskar
