मुजफ्फरपुर। क्रिसमस करीब आते ही शहर के सभी चर्च में तैयारी शुरू हो गई है। चर्च को सजाया जा रहा है। परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। गोशाला रोड स्थित जैक्सन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च के फादर जगदीश मसी ने बताया कि क्रिसमस के दिन सुबह आठ बजे से चर्च में प्रार्थना सभा शुरू होगी।
इसको लेकर यहां व्यापक तैयारी की गई है। कोविड नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है।
वहीं, लेनिन चौक स्थित सेंट फ्रांसिस आसीसी चर्च में सुबह साढ़े सात बजे से मिस्सा जन्म समारोह पाठ होगा। इसमें ईन्ना नटाल व विक्टर पासकल पाठ पढ़ेंगे। वहीं, निवेदन अतुल बारा करेंगे। चक्कर मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च में सुबह आठ से दस बजे तक प्रार्थना सभा होगी। फादर विरेन्द्र कुमार ने बताया यहां पर आम लोगों को दो घंटे ही प्रवेश की अनुमिति दी जाएगी। बताया क्रिसमस की सुबह आठ से दस बजे तक प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा व उनकी आरधना की जाएगी। उसके बाद से गिरजा घर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
INPUT: Hindustan