बिहार कि मुजफ्फरपुर में बढ़ते ठंड को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। अब सभी विद्यालयों में सुबह 9:00 बजे से पहले एवं अपराह् 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध जिला प्रशासन ने लगा दिया है.
![]()

![]()
![]()
जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के वजह से बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा स्कूल कि समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी/ सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।





