पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों के प्रति दिए गए विवादित बयान के बाद मुजफ्फरपुर में बवाल मचा हुआ है। यहां के ब्राह्मण विभिन्न तरीके से इसका विरोध कर रहे हैं। एक दिन पूर्व जहां मांझी का पुतला दहन किया गया था। वहीं मंगलवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर के ब्राह्मणों ने उनकी अर्थी निकाली। इसके साथ ही पिंडदान भी कर दिया। बाबा गरीबनाथ मंदिर से होकर निकाली गयी ये अर्थी यात्रा में काफी संख्या में ब्राह्मण शामिल हुए।
ब्राह्मणों ने कहा पूछिए, उनके बाप -दादा का श्राद्ध किसने कराया। बच्चो की शादी किसने कराया। आए दिन हिंदुओं के आस्था से खिलवाड़ किया जाता है। यह सब बहुत ही निंदनीय है। मंदिर के महंत अभिषेक पाठक ने कहा बार-बार उनको चेतावनी दे रहा हूं कि कम से कम भगवान से और हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ ना करें। ब्राह्मणों को गाली ना दें। हम उनसे यह पूछना चाहते है कि उनके बाबूजी और इनके दादा जी का श्राद्ध कर्म किसने कराया। पंडितों ने कराया या भीम ने, उनके बच्चो का शादी किसने कराया, पंडितों ने कराया या भीम ने कराया।
साथ ही उन्होंने बताया कि यह अर्थी यात्रा पूरे शहर में निकाला गया है। इस दौरान मांझी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
INPUT:Bhaskar