Muzaffarpur में संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी की मौत, घर में अकेली थी किशोरी

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना के बर्री गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। उसका शव घर मे बरामद हुआ। मृतका की पहचान चानो परवीन (17) के रूप में हुई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कटरा थानेदार ललित कुमार मौके पर पहुंचे। छानबीन कर शव को कब्जे में लिया। मृतका की मां हमीदा खातून समेत अन्य लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मौके पर DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने भी पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।




DSP पूर्वी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। वैसे परिजन जो भी बयान देंगे। उसी आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शव पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं मिले हैं। शव घर मे पड़ा हुआ था। सामान भी सब सही सलामत थे। इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है।


बताया गया कि मृतका के पिता की मौत पूर्व में हो चुकी है। मंगलवार को घर के सभी लोग उसकी दूसरी बहन का प्रसव करवाने दरभंगा के एक हॉस्पिटल में गए थे। आज उनलोगों को बेटी की मौत की खबर मिली। जिसके बाद सभी लोग वहां से पहुँचे।


इधर, ग्रामीणों के बीच दबे जुबान में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। किसी का कहना है कि रात में लड़की घर मे अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर कोई घुस गया होगा और उसकी हत्या कर दी होगी। इन सब बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं पूर्व से किसी से विवाद तो नहीं चल रहा है। जिसके रंजिश में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। इस बिंदु पर परिजन से गहनता से पुलिस जानकारी ले रही है।

INPUT:Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *