Muzaffarpur: पैसों के विवाद में महिला की पिटाई, सदर अस्पताल में इलाजरत

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र स्थित मड़वन गांव में महिलाओं के दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की दो महिला ने दूसरे पक्ष की एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद किसी तरह मामला को शांत कराया गया। वहीं, घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।




पीड़ित महिला बेलसंड थाना के नगमा गांव निवासी लखिन्दर सहनी की पत्नी अलका देवी है। पीड़िता ने बताया कि मारपीट का कारण पैसे का लेनदेन है। उसने बताया कि वह करजा थाना स्तिथ मड़वन गांव में अपने मायके में थी। वहां दूसरे महिला से 35 हजार रुपये कर्ज लिए थे। उक्त महिला ने गांव में मीटिंग कर अपने नाम पर मुझे पैसा दिया था। जिसे मैंने कर्ज पूरा भर दिया। लेकिन, कर्ज के पैसे उक्त महिला ने जमा नहीं किया।


घायल महिला का आरोप है कि उक्त महिला ने तुरंत पैसा देने का दवाब बनाया, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बता कही। इसके बाद महिला में मारपीट शुरू कर दिया। लात व घुसो से पिटाई की। हल्ला हंगामा होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। जिसके बाद उनकी जान बच सकी।

INPUT:BHaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *